फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The fog stopped the pace of life

Jalaun News: कोहरे ने थामी जिंदगी की रफ्तार

Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The fog stopped the pace of life
उरई। मौसम का पहला कोहरा मंगलवार से शुरू हु्आ। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके चलते लोगों की जिंदगी की रफ्तार थमी नजर आई। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। लोग ठिठुरते नजर आए। कोहरा का असर रेलवे और रोडवेज परिचालन पर भी पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। प्रतापगढ़ से भोपाल 2.30 घंटे, पटना से इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटा, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस तीन घंटा 30 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवल गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटा, मुंबई से सीतापुर जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस तीन घंटा, कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू दो घंटे देरी से उरई रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह दिल्ली, गोरखपुर, आगरा जैसे स्थानों से आने वाली बसें भी एक से दो घंटे तक देरी से आईं। रोडवेज यात्रियों को भी परेशानी हुई। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। साथ ही मवेशी भी अलाव के आसपास नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई। रोडवेज के एआरएम दुर्गाशंकर ने बताया कि कोहरे को लेकर तत्काल प्रभाव से रात्रि कालीन बस सेवा रोकने के निर्देश रोडवेज प्रबंध निदेशक की ओर से जारी किए गए हैं। रात 8:30 बजे के बाद यदि कोहरा बढ़ता है तो प्रारंभिक स्थल से ही बसों का संचालन न किया जाए। यदि बस रास्ते में है और कोहरे के कारण परेशानी हो रही है तो रास्ते में यात्रियों समेत बस रोक दी जाए। कोहरा छंटने पर संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. तारा शहजानंद का कहना है कि सर्दी के मौसम में बच्चे और बूढ़ों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अब सर्दी तेजी से शुरू हो गई है। लिहाजा अपने शरीर को गर्म रखने की कोशिश करें। धूप का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। किसी भी समस्या के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed