{"_id":"57eff56f4f1c1b9911573d53","slug":"the-first-day-of-navratri-shardiy-gunje-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र के पहले दिन गूंजे जयकारे, हुई कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र के पहले दिन गूंजे जयकारे, हुई कलश स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
हुल्की माता मंदिर में सजा मां का दरबार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्र शनिवार से माता के कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। घरों में भी लोगों ने घट रखकर नौ रोज के पाठ का प्रारंभ किया। देवी मंदिरों में जलाभिषेक व दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी। जिले में दर्जनों दुर्गा पंडालों में प्रतिष्ठापना कराई गई। मैया की आरती में
सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। शारदीय नवरात्र घरों में घट स्थापन और जागरण पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के प्रतिष्ठापन के साथ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान जिले में कई जगह देवी भागवत का शुभारंभ किया गया। पर्व को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। जहां मंदिरों में देवी प्रतिमाओं का शृंगार किया गया वहीं गृहस्थों ने घर
में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती पाठ की शुरुआत की। लोगों ने दिन भर व्रत रख कर देवी की पूजा अर्चना की। कई लोग पूरे नौ दिन तक व्रत रखकर देवी की अर्चना में लीन रहेंगे। शनिवार को पहले दिन प्रमुख मंदिरों रक्त दंतिका, जालौनी माता, शारदा पीठ, अक्षरा देवी समेत कोंच के मां सिंहवाहिनी, बड़ी माता, नारायणपुरी, धनुताल स्थित मां काली, बोदरी
विज्ञापन
माता, शीतला माता आदि मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ती रही। अकेले नगर में ही तीन दर्जन से भी अधिक दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं जहां मैया के विभिन्न स्वरूपों को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिष्ठित किया गया है। कोंच के नई बस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पार्श्व में पंचमुखी
मां गायत्री जागरण मंच द्वारा मंच आचार्य पं. रामसिया तिवारी के निर्देशन में अनुष्ठान हो रहे हैं। जागरण मंच के कार्यकर्ता अनिल रिछारिया, नितेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, भरत अग्रवाल, आनंद, अंकित शुक्ला, अनिल पटेल, रोहित, मनोज गुप्ता, मोंटू गुप्ता, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। सराफा बाजार में बाजार कमेटी द्वारा मां काली की रौद्रमुख प्रतिमा
स्थापित की गई है जहां श्रद्घालुओं की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ रही है। उधर, नगर पालिका कार्यालय के पार्श्व में मां अन्नपूर्णा, चंदकुआ पर मां सिंहवाहिनी सहित तमाम जागरण पंडालों में मैया की धूम मची है। जालौन में स्थापित छोटी माता, बड़ी माता, लखिया मंदिर, छठी माता, नवदेवी मंदिर के अलावा देवी भक्तों द्वारा नगर विभिन्न मुहल्लों में दो दर्जन से अधिक
स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। यहां नवरात्र के प्रथम दिन रोली, अक्षत, फ ूल, चंदन आदि से देवीजी के प्रथम रूप शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। सुबह 4 बजते ही मंदिरों में शंख, घड़ियालों की ध्वनि गूंजने लगी।