फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The entire Congress party including Rahul Gandhi should apologize

राफेल मामले में कांग्रेस के गुमराह करने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The entire Congress party including Rahul Gandhi should apologize
गांधी चबूतरे पर धरने को संबोधित करते विधायक गौरीशंकर वर्मा - फोटो : ORAI
उरई। राफेल मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाइयों ने शनिवार को गांधी चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से की जा रही राफेल मामले की जांच को गैरजरूरी बताया और वक्ताओं ने कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी से राफेल मामले में सार्वजनिक माफी की मांग की।
विज्ञापन

सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि राफेल मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को गुमराह कर रही है। जबकि सुप्रीमकोर्ट ने उनके झूठ को नकार दिया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ मर्यादाहीन आरोप लगाए गए। संसद की कार्यवाही को बाधित किया। इस मामले में कांग्रेस का चरित्र जनता के सामने उजागर हो चुका है। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के बाद दूध का दूध व पानी का पानी हो चुका है।
विज्ञापन

अब राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी को इस मामले में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान किशोरीलाल राजपूत, भगवती शुक्ला, अवध शर्मा, वीरेंद्र निरंजन, जगदीश तिवारी, रवींद्र प्रताप सिंह, सुनीता वर्मा, इंद्रराज गुर्जर, प्रीति, सुमन, अरुण गुप्ता, गिरीश चतुर्वेदी, रामअनुग्रह राजावत, प्रशांत द्विवेदी, कपिल तोमर, आदर्श सौनकिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed