फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dead body of the villager was found hanging from a neem tree outside the village.

Jalaun News: ग्रामीण का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला

Sat, 19 Aug 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 19 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the villager was found hanging from a neem tree outside the village.
जालौन। घर से नौकरी की तलाश में अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकले ग्रामीण ने गांव के पास खेत में नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी विजय सिंह (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से बेरोजगार थे। घर चलाने के लिए वह नौकरी की तलाश में भटक रहे थे। 16 अगस्त को उन्होंने घर में बताया कि अहमदाबाद में काम मिल सकता है। इसलिए वह अहमदाबाद जा रहे हैं। 16 अगस्त की शाम ही वह घर से अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकले। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। गांव के कुछ किसान जब वहां से निकले तो विजय सिंह के शव देख परिजनों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकले थे पर अहमदाबाद न जाकर फांसी क्यों लगा ली समझ नहीं आ रहा है। बता दें, विजय की पत्नी रिंकी की तीन वर्ष पूर्व सांप के डसने से मौत हो चुकी है। मृतक विजय का इकलौता पुत्र सिद्धार्थ (7) गांव में अपने बाबा व दादी के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed