फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dead body of a child found in a car, stirred

कार में मिला बच्चे का शव, हड़कंप

Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a child found in a car, stirred
मृतक मोहित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई, कोटरा (जालौन)। पड़ोसी की कार के भीतर मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कार का दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर सुधांशु पटेल का कहना है कि मौत की वजह दम घुटना हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने भी अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने गाड़ी मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंधा गांव निवासी जितेंद्र कुमार का साला मोहित पुत्र बृजनंदन (7) निवासी गांधी नगर कोंच पिछले तीन साल से अपनी बहन आरती के पास रह रहा था। बुधवार को 11 बजे जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ बैंक के काम से एट गया था। जब वह घर लौटा तो मोहित दिखाई नहीं दिया। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नही चल सका। शाम करीब पांच बजे गांव के ही प्रदीप की ईसेंट कार में भीतर मोहित नजर आया। कार के लॉक खोलकर बच्चा बाहर निकाला गया लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, जितेंद्र ने बताया कि जब गाड़ी में मोहित को देखा तो उसके ऊपर चादर पड़ा हुआ था। जीतेंद्र ने मोहित की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा सवाल, कार में कैसे पहुंचा बच्चा
कार मालिक और पुलिस का कहना है कि मोहित ने स्वयं ही कार खोली और फिर भीतर से गेट बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इतना छोटा बच्चा कार का गेट बिना चाबी के कैसे खोल सकता है। जबकि पुलिस का कहना है कि कार के लॉक पहले से ही टूटे पड़े थे। एक सवाल यह भी आ रहा है कि बच्चे के शरीर पर चादर कैसे पहुंचा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।
बेटे की तरह प्यार करती थी आरती
बहन आरती बार-बार अपने छोटे भाई मोहित का नाम लेकर बेहोश हो रही थी। पास-पड़ोस के लोगों ने बताया कि तीन साल पहले जब आरती की शादी हुई थी, तभी वह अपने साथ मोहित को भी ले आई थी। आरती अपने भाई को बेटे की तरह प्यार करती थी। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही वह बदहवास सी हो गई है।

गांव भर का दुलारा था मोहित
मोहित की मौत से गांव भर के लोग दुखी है। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि पूरे दिन मासूम मोहित घर के दरवाजे पर दिखाई देता था। कभी किसी का हाथ पकड़कर बाजार चला जाता तो कभी खाने वक्त पड़ोस में किसी के घर चला जाता था। गांव के युवा भी उसे अपना साला ही मानते थे। हादसे के बाद से सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed