फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The daughter of the pradhan formerminister's complaint

प्रधान की पुत्री ने की पूर्व मंत्री की शिकायत

Wed, 28 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 28 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The daughter of the pradhan formerminister's complaint
ज्ञापन देने जाते छात्र व पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों कालेज में महान दल के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने व अभद्रता करने के मामले में पीड़ित छात्रा के समर्थन में बुधवार को छात्रों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कहा गया कि यदि जल्द ही पूर्व मंत्री के विरुद्ध उचित कार्रवाई न की गई तो उग्र्र आंदोलन किया
विज्ञापन


जाएगा। पिछले दिनों माधौगढ़ में स्व. बहादुर सिंह इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की एक सभा की गई। इसमें पूर्व मंत्री व कालेज के प्रबंधक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने महान दल में मतदान करने का आह्वान किया था। इस दौरान मिहौनी निवासी प्रधान वीरप्रताप सिंह की पुत्री हिमांशु ने विरोध कर दिया और स्वेच्छा से मतदान करने की बात कही। आरोप है कि यह पूर्व मंत्री
विज्ञापन


को नागवार गुजरी और उन्होंने हिमांशु को जानमाल की धमकी के साथ उसे स्कूल से बाहर निकालने की बात भी कही। प्रधानों ने भी इस घटना का विरोध किया।  बुधवार को हिमांशु छात्रों संग शहर आई और उसने एडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को स्वेच्छा से मतदान करने का अधिकार हैं। पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


में महान दल को वोट देने को कहा। विरोध करने पर उसे जानमाल के साथ ही भविष्य खराब करने की धमकी दी। छात्रा का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता, वह आंदोलन खत्म नहीं करेगी। ज्ञापन देने वालों में अरुण, अक्षय चौहान, सूरज प्रताप सिंह, शिवेंद्र मिहौनी, शिवम, गोलू, समीर, हिमांशु, आदित्य, शशांक, लकी तोमर, मनीष, अखिल आदि मौजूद रहे।


पूर्व मंत्री के समर्थन में निकाली रैली
पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में स्व. बहादुर सिंह इंटर कालेज के छात्र- छात्राओं ने बुधवार को कस्बे में रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि पूर्व मंत्री को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। प्रधान विनोद प्रताप व उनकी पुत्री हिमांशु पूर्व मंत्री के खिलाफ राजनैतिक दलों के इशारे पर षड़यंत्र रच रहे हैं। रैली में दीप्ती, आयुषी, अर्पणा, मोहिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed