फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The damaged road will be rebuilt in ten days, payment stopped

Jalaun News: दस दिन में उखड़ी सड़क दोबारा बनेगी, रोका भुगतान

Sat, 28 Dec 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
The damaged road will be rebuilt in ten days, payment stopped
उरई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) द्वारा बनवाई गई सड़क दस दिन भी नहीं चल सकी। निर्माणाधीन सड़क का काम अभी ढंग से पूरा भी नहीं हो पाया था कि जगह जगह सड़क उखड़ने लगी थी। लोगों के विरोध करने पर डीएम ने इस सड़क का निरीक्षण किया और गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ-साथ सड़क को दोबारा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुशील नगर में करीब पांच सौ मीटर सड़क का निर्माण आरईएस विभाग ने करीब चालीस लाख की लागत से करवाया है। लेकिन सड़क दस दिन भी नहीं चल सकी थी और उखड़ने लगी थी। इस पर मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जताई थी। इस खबर को अमर उजाला ने 21 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम राजेश कुमार पांडेय विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता को देखा। गुणवत्ता खराब होने पर उन्होंने ठेकेदार का भुगतान रोकने और सड़क को दोबारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मोहल्ले में अन्य कार्यों को करवाने के लिए अधिकारियों से स्टीमेट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed