फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The councillor representative poured water on the papers, the files got wet

Jalaun News: सभासद प्रतिनिधि ने कागजों पर डाला पानी, फाइलें भींगीं

Tue, 19 Aug 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The councillor representative poured water on the papers, the files got wet
उरई। नगर पालिका उरई में सोमवार की शाम पांच बजे के बाद ड्यूटी खत्म होने के बावजूद काम कराने को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि सभासद प्रतिनिधि ने कार्यालय में रखे सरकारी कागजों पर पानी डाल दिया और एक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति संबंधी फाइल डस्टबिन में फेंक दी।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे सफाई कर्मचारी सरला धर्मदास, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रही हैं, अपनी पेंशन व अन्य कागजों की फाइल तैयार कराने नगर पालिका कार्यालय पहुंची थीं। कर विभाग में उनके कागज तैयार हो रहे थे, तभी सभासद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पहुंचे और उन्होंने आपत्ति जताई कि पांच बजे के बाद दफ्तर में कोई काम नहीं होगा। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने पानी से सरकारी कागजों को भिगो दिया और सरला धर्मदास की फाइल डस्टबिन में डाल दी। इससे वहां मौजूद कर्मचारी भड़क गए।
विज्ञापन

कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने तत्काल कक्ष बंद कर दिया और समय से पहले ही कार्यालय से निकल गए। थोड़ी देर में अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सभासद प्रतिनिधि से बहस और अभद्रता की स्थिति बन गई। नोकझोंक पहले सफाई निरीक्षक संदीप कुमार के सामने हुई, लेकिन जब विवाद कक्ष के बाहर पहुंचा तो माहौल और बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी फाइलों को नुकसान पहुंचाया गया है। कई कर्मचारियों ने मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। स्थिति बिगड़ने पर अन्य सभासद मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधि को अपने साथ ले गए। सभासद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र का कहना है कि उन्होंने किसी फाइल को नहीं भिगोया। वह कर्मचारियों के साथ हैं और सरला धर्मदास का सारा काम खुद पूरा करवाएंगे। वहीं, सरला धर्मदास ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता हुई और उनकी सेवानिवृत्ति संबंधी फाइल डस्टबिन में डाली गई। कर्मचारियों ने भी कामकाज बंद कर जल्द ही धरना और उच्च अधिकारियों को शिकायत की चेतावनी दी।

नगर पालिका ईओ राम अचल कुरील ने कहा कि वह कदौरा में हैं, लौटकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और सभी पक्षों से बात करेंगे। पालिका अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में किसी प्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। ईओ के साथ बैठक कर जांच कराई जाएगी और कर्मचारियों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी काम में बाधा डाली गई है, कागज भींगे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed