फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The council passed the budget of 13.15 million

पालिका का 13.15 करोड़ का बजट पास

Fri, 18 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 18 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The council passed the budget of 13.15 million
मी‌टिंग - फोटो : अमर उजाला

कालपी। नगर में विकास कराने के लिए नगर पालिका परिषद कालपी बोर्ड सदस्यों की बैठक में वित्तीय वर्ष 16-17 के लिए 13 करोड़ 15 लाख 78 हजार रुपये का बजट सर्व सम्मति से पारित हो गया।

विज्ञापन


गुरुवार को पालिका भवन के सभागार में बोर्ड बैठक चेयरमैन कमर अहमद की अध्यक्षता में  हुई। पालिकाध्यक्ष ने वर्ष 2016-17 का बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 10 मार्च 2016 तक प्रारंभिक अवशेष की धनराशि 2 करोड़ 34 लाख 73 हजार 424 रुपये थी। वर्ष 16-17 में अनुमानित आय 10 करोड़ 82 लाख 99 हजार 500 होगी। कुल अनुमानित आय 16-17 में 13 करोड़ 17 लाख 72 हजार 924 रुपये होगी, जबकि कुल अनुमानित व्यय 16-17 में 13 करोड़ 15 लाख 78 हजार 500 रुपये होगी।
विज्ञापन


   बोर्ड बैठक में वर्ष 2014-15 की  सम्परीक्षा शुल्क 5 लाख 45 हजार के बिल प्रस्तुत किए गए। दिसंबर 2015 व जनवरी, फरवरी 2016 का तिमाही आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में अरविंद राठौर, शिवशंकर, रेखा, कामिनी द्विवेदी, शबनम, नाहिद, राबिया,प्रशांत सिंह, धीरु गोयल, सलीमद्दीन, शशि गुप्ता, अंजू देवी, संतोष, राजेश, शिल्पी, अजीत यादव, जगत सिंह, रिेंकू, ग्याप्रसाद, नूरहसन, वसीम, उमर, रामलखन खटिक आदि ने सर्वसम्मति से पालिकाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत बजट को मंजूरी प्रदान कर दी। ईओ डीडी सिंह, लेखाकार हरिभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed