फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The challenge for coloring is not less than social media

रंगकर्म के लिए चुनौती से कम नहीं सोशल मीडिया

Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The challenge for coloring is not less than social media
जालौन के कोंच में संगोष्ठी को संबोधित करतीं सिनेस्टार सुष्मिता मुखर्जी। - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। समाज को सही दिशा देने में बाल रंगमंच अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया के दौर में बेहतर से बेहतर रंगकर्म करना होगा तभी समाज को संदेश देने में सफल हुआ जा सकता है। इप्टा की कार्यशाला के माध्यम से देश को बेहतर कलाकार मिलेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है। यह विचार इप्टा, कोंच की ओर से सूरज ज्ञान माडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सामाजिक विकास में बाल रंगमंच की भूमिका विषयक संगोष्ठी में जानी मानी फिल्म और टीवी कलाकार सुष्मिता मुखर्जी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत में फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री व लेखिका गीतिका वेदिका ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में जाने का बेहतर रास्ता रंगमंच है, किंतु अध्ययन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली यौन हिंसा, छेड़छाड़, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा, सामाजिक असमानता को दर्शाता नाटक ‘औरत’ का जीवंत मंचन इप्टा रंगकर्मियों सायना, आस्था वाजपेयी, तैय्यबा, आदर्श, सेंकी, कोमल, पूजा, अंकुल राठौर, विशाल आदि ने मंचित किया।
विज्ञापन

स्कूल की छात्रा वर्तिका गुप्ता, छवि द्विवेदी, हर्षिका टीहर, अंजली सोनी, तनुश्री खरे, विजया यादव, सेजल अग्रवाल, अनम सिद्दकी आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद नईम और आभार प्रबंधक अंकुर यादव ने जताया। इस दौरान क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह, रोहित राठौर, आशुतोष कुमार, अवनीश, मनोज कुमार, जगमोहन कुशवाहा, ट्रिंकल राठौर, पारसमणि अग्रवाल, विशाल यज्ञिक, भानुप्रताप सिंह, नीहारिका मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed