{"_id":"fabbb345d6445d6dac266a891862cc7e","slug":"the-camp-was-to-outline-lavishly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर को भव्य रूप देने की बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर को भव्य रूप देने की बनी रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल पर विश्व रक्तदान दिवस पर पहली अक्तूबर को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर को लेकर अभी से शहरियों में उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय में समाज सेवियों की हुई बैठक में तैयारियों पर विचार मंथन किया गया।
बैठक में तय किया गया कि जिला प्रशासन एवं अन्य संगठनों व आम लोगों के सहयोग से लोगों को रक्तदान के बारे जागरूक करने के लिए टाउनहाल मैदान से भव्य रैली निकाली जाएगी।
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के तत्वावधान होने वाले रक्तदान शिविर में रेडक्रास सोसायटी, भारत विकास परिषद, प्राथमिक शिक्षक संघ, पतंजलि योग समिति, परमार्थ समाज सेवी संस्थान, एनसीसी, स्काउट गाइड, पं. घनाराम हरीराम महाविद्यालय मिनौरा उरई, इंफोपार्क कंप्यूटर कालेज उरई आदि की विशेष सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
इन सभी संगठनों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने आज बैठक में शामिल होकर पूर्ण सहयोग का वादा किया है। बैठक में रक्तदान शिविर को भव्य रूप देने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं को शिविर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। रक्तदान शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रामगणेश करेंगे।
इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन होगा। बैठक में समाज सेवी यूसुफ अंसारी, डॉ. ममता स्वर्णकार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र भाटिया, जिला मंत्री संजय दुबे, शिक्षक नेता युद्धवीर कंथरिया आदि ने कहा कि ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है।
बैठक में समाज सेवी और शिक्षण संस्थान के प्रबंधक कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अभय द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सभी को सहभागिता करनी चाहिए।
इंजीनियर राजीव गोयल ने कहा कि शिविर के लिए झांसी मेडिकल कालेज से भी टीम आएगी। इंजीनियर अजय इटौरिया ने कहा कि ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में महादानी बनने के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी।