फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The businessman jumped into the Yamuna from the bridge

Jalaun News: व्यापारी ने पुल से यमुना में लगाई छलांग

Mon, 01 Sep 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The businessman jumped into the Yamuna from the bridge
फोटो 33 यमुना में कूदे युवक राजू की फाइल फोटो
कालपी। कानपुर से दोस्तों के साथ लौट रहे व्यापारी ने शनिवार रात पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। दोस्तों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन रविवार शाम तक उसका पता नहीं चला। पुलिस आत्मघाती हरकत की वजह जानने के लिए युवक के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना पुल सुसाइड का प्वांइट बन गया है। आए दिन हादसों के बाद भी प्रशासन रेलिंग को ऊंचा नहीं करवा रहा है। कदौरा निवासी राजू (30) बिजली उपकरण बेचने की दुकान है। काम के सिलसिले में वह दोस्त ब्रजेंद्र व शुभम के साथ कानपुर गया था। देर रात लौटते समय कालपी में यमुना नदी के पुल पर राजू ने कार रुकवा दिया। दोस्तों का कहना है कि वह कुछ समझ पाते राजू ने यमुना में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। रविवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने युवक के दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनका कहना है कि कूदने से पहले उससे कोई बात नहीं की है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed