{"_id":"5a6e06ad4f1c1b8e238b5446","slug":"the-brightness-of-the-carved-carpet-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दिखी कालपी की कालीन की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दिखी कालपी की कालीन की चमक
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
महिला उद्यमी शमशीदा को सम्मानित करते राज्यपाल व सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
कालीन उद्योग में नगर को पहचान दिलाने वाली महिला उद्यमी शमशीदा बेगम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मानित किया है। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद रहे। नगर के मोहल्ला राम चबूतरा नई बस्ती निवासी शमशीदा बेगम पत्नी हाजी अहसान पिछले 25 वर्षों से कालीन बुनाई के कार्य से जुड़ी हुई है। कई लड़कियों को प्रशिक्षित कर उन्होंने कालीन की बुनकरी का काम सिखा कर स्वावलंबी भी बनाया है।
उनके हाथ से बनी कालीन का चयन प्रदेश स्तर पर होने पर शमशीदा बेगम को उद्योग विभाग की ओर से सम्मान देने का निर्णय लिया गया था। इसी के चलते उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के तत्वावधान में लखनऊ के शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल राम नाईक की मौजूदगी में यूपी सरकार की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्यमी शमशीदा बेगम को पुरस्कार एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया है। पुरस्कार पाने के बाद शमशीदा बेगम ने कहा कि सीएम से पुरस्कार पाकर वह बेहद खुश है।