{"_id":"5fecc2408ebc3e3bb274e951","slug":"the-body-of-the-young-man-found-hanging-on-the-tree-on-the-farm-orai-news-knp603088158","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। खेत से लौटे रहे युवक ने पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जब युवक काफी देर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। खेत पर फांसी से शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ा निवासी अमर सिंह का (20) वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह भोपाल में पानी पूड़ी का काम करता था। बीती मंगलवार को वह भोपाल से घर लौटा और परिजनों से मिलने के बाद खेत पर चला गया। जब काफी देर तक महेंद्र घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। वहां से निकले राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी कि युवक का शव खेत पर लगे पेड़ से लटक रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।
बोलेरो की टक्कर भाई बहन घायल
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी शाहिल वर्मा (17) पुत्र नरेंद्र कुमार बुधवार को अपनी बड़ी बहन मान्यता के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे। तभी राठ रोड ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार भाई बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं बोलेरो चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया।(संवाद)