फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man was found floating in the water filled in the plot

Jalaun News: प्लॉट में भरे पानी में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 03 Nov 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 03 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found floating in the water filled in the plot
जालौन। कोंच रोड पर सड़क किनारे प्लॉट में भरे पानी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड पर मारुति सुजुकी एजेंसी के पास खाली प्लॉट पड़ा है। बारिश के मौसम में इस प्लॉट के अंदर पानी भर गया था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्लॉट से बदबू आने पर लोग वहां पहुंचे तो 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। उसके शरीर पर लाल रंग की शर्ट व पेंट थी। प्लॉट के अंदर शव को देखकर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाल वीरेंद्र पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया। उन्होंने अज्ञात शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।
कहा कि प्रथमदृष्टया युवक के पानी में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जाचं कर उचित कार्रवाई करेगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed