फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man missing for a week was found lying in a pond

एक सप्ताह से लापता युवक का शव तालाब में पड़ा मिला

Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for a week was found lying in a pond
मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। एक सप्ताह पूर्व घर से लापता युवक का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में लोगों ने पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक का शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वैसे परिजन हत्या की भी आशंका जता रहे हैं पर कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र अंजनी राक्यवार सात दिन से घर से लापता था। परिजनों ने खोजबीन के बाद उरई कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गांव के बाहर बने तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को उसका शव पड़ा दिखा। जैसे ही यह जानकारी गांव के अन्य लोगों को मिली तो गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ सिटी संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। वहीं सूचना पाकर मृतक वीरेंद्र के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त कर हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि जब वह घर से निकला था तो उसके पास रुपये थे। अब जब श मिला तो उसकी जेबों में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वीरेंद्र मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed