फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused released from jail threw inflammable substance on the teenager

Jalaun: छेड़छाड़ के आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जमानत पर जेल से छूटकर आया था बाहर, जांच शुरू

Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
सार

सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण में तेजाब की पुष्टि नहीं हुई है। बल्कि किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ से उसके हाथ झुलसे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
The accused released from jail threw inflammable substance on the teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में जमानत पर जेल से छूटकर आए छेड़छाड़ के आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उसका हाथ झुलस गया। किशोरी की मां ने बेटी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकहरा निवासी मानसिंह पर एक महिला ने 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में 15 जून को पुलिस ने जेल भेज दिया था। दो दिन पूर्व वह छूटकर गांव आया था।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उनकी बेटी घर के बाहर बैठी थी। तभी मानसिंह व महाराज सिंह वहां आ गए और बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए बेटी के मुंह पर तेजाब फेंक दिया। बेटी ने मुंह पर हाथ लगा लिया उसका मुंह तो बच गया लेकिन हाथ झुलस गए। आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के चिल्लाने पर जब वह बाहर आई तो उसे तत्काल अस्पताल ले गई। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण में तेजाब की पुष्टि नहीं हुई है। बल्कि किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ से उसके हाथ झुलसे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed