फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tender issued, solid waste plant to start soon

Jalaun News: टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा सॉलिड वेस्ट प्लांट

Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tender issued, solid waste plant to start soon
फोटो- 08कोंच बस स्टैंड रोड स्थित नाले में जमा कचरा। संवाद
उरई। शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और रोजाना निकलने वाले करीब 60 टन कचरे के निस्तारण की बड़ी समस्या अब खत्म होने की राह पर है। चार साल से तैयार खड़ा मगराया का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अब एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

8.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना का ढांचा तो पहले ही तैयार हो गया था, लेकिन कचरे के प्रसंस्करण के बाद निकलने वाले अंतिम उत्पाद और अवशेष के निस्तारण के लिए जमीन नहीं मिलने से प्लांट शुरू नहीं हो पा रहा था। प्रशासन के प्रयास के बाद अब ग्राम बरहा में इसके लिए जमीन फाइनल कर दी गई है। जमीन मिलते ही नगर पालिका ने प्लांट के संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। डीपीआर भी पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन कर प्लांट शुरू कराया जाएगा। इसके चालू होने से शहर में खुले स्थानों, खाली प्लॉटों और सड़क किनारे कचरा डंप करने की मजबूरी कम होगी और कचरे को एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग प्रक्रिया के जरिए निस्तारित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

रोज 60 टन कचरा, शहर के सामने सबसे बड़ी सफाई चुनौती
शहर में रोजाना करीब 60 टन कचरा निकल रहा है। घरों, दुकानों, बाजारों और अन्य स्थानों से निकलने वाले इस कचरे को रोज उठाकर निस्तारित करना नगर पालिका के सामने बड़ी चुनौती है। पर्याप्त वैज्ञानिक निस्तारण व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार कचरा एकत्र होने के बाद खुले स्थानों पर डंप करना पड़ता है। शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। लंबे समय तक कचरा पड़ा रहने से दुर्गंध फैलती है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ता है। बारिश के दौरान कचरा नालियों में पहुंचने से जलनिकासी प्रभावित होने का खतरा भी रहता है। अब प्लांट शुरू होने के बाद रोजाना निकलने वाले कचरे को व्यवस्थित तरीके से प्लांट तक पहुंचाकर उसका निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले होगी कचरे की छंटाई, फिर अलग-अलग तरीके से होगा प्रसंस्करण
प्लांट में पहुंचने के बाद कचरे को सीधे डंप करने के बजाय उसकी छंटाई की जाएगी। गीले और सूखे कचरे को अलग करने के साथ ही प्लास्टिक, कागज, धातु और अन्य उपयोगी सामग्री को भी अलग किया जाएगा। रिसाइकिल होने वाली सामग्री को अलग करके दोबारा उपयोग की प्रक्रिया में भेजा जा सकेगा।

---------------
वर्जन
प्लांट से निष्पादित उत्पाद के लिए बरहा में जमीन फाइनल हो गई है। प्लांट संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एक महीने में प्लांट का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
- रामअचल कुरील, ईओ, नगर पालिका

फोटो- 08कोंच बस स्टैंड रोड स्थित नाले में जमा कचरा। संवाद

फोटो- 08कोंच बस स्टैंड रोड स्थित नाले में जमा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed