फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tempo fast reflex, the death of young man

तेज रफ्तार टेंपो पलटा, युवक की मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 13 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tempo fast reflex, the death of young man
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
शादी समारोह से लौट रहे लोगाें का टेंपो थाना क्षेत्र के गांव सुरपतपुरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इससे सवारियाें में चीख पुकार मच गई। टेंपो के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लापरवाह चालक को गिरफ्तार कर
विज्ञापन


लिया है। कुठौंद थाना व कस्बा निवासी लालजी बाथम हलवाई है। वह सोमवार को माधौगढ़ निवासी बीरेंद्र बाथम की लड़की की शादी में खाना बनाने के लिए आया था। वहमंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अपने साथी दिनेश (45), नीता(42) निवासी औरैया, नितिन(23) के साथ टेंपो से कुठौंद आ रहा था। टेंपो बाबूराम निवासी कुठौंद चला रहा था। घायलाें के
विज्ञापन


मुताबिक चालक टेंपो बेतहाशा भगा रहा था। सवारियाें के मना करने के बावजूद वह मान नहीं रहा था। जैसे ही तेज रफ्तार टेंपो कुठौंद रोड स्थित सुरपतपुरा गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचा तो चालक ने संतुलन खो दिया और टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलाें को बाहर निकाला लेकिन तब तक कुठौंद
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी लालजी बाथम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायलाें को ग्रामीणाें ने सीएचसी माधौंगढ़ में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक बाबूूराम को गिरफ्तार कर टेंपो को कब्जे में ले लिया।

पुलिया से बाइक टकराई, ग्राम पंचायत सदस्य की मौत
शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोहन जा रहे ग्राम पंचायत सदस्य की बाइक पुलिया से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से उनके सिर में गहरी चोट आई थी। परिजन उन्हें लेकर ग्वालियर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सदस्य की मौत से गांव में मातम पसरा है। गोहन थाना क्षेत्र के गांव सरावन निवासी भरत

पांडे(35) सोमवार की रात करीब आठ बजे गोहन में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक गोहन की नहर के पास पहुंची तो तेज पुलिया से

टकरा गई। इससे भरत गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उनको लेकर ग्वालियर इलाज के लिए जा रहे थे तभी देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत
भोपाल से अमेठी जा रहा एक वृद्ध की उरई स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष राजाभईया ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। अमेठी जनपद के थाना मुसाफिर के गांव अशनपुर निवासी रामउजागर मिश्रा (65) पुत्र सरजू मिश्रा बुधवार को भोपाल से अमेठी अपने घर जा रहे थे। उरई स्टेशन आने पर वह पानी लेने के लिए स्टेशन पर


उतरे तभी ट्रेन चल दी तो वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। तभी पैर फिसल जाने के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे स्टेशन पर गिर गए और सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed