फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Temperatures rise to 39 degrees Celsius, with farmers gathering to gather their crops.

Jalaun News: 39 डिग्री पर पारा, बढ़ेगी गर्मी, फसल समेटने में जुटे किसान

Wed, 15 Apr 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rise to 39 degrees Celsius, with farmers gathering to gather their crops.
फोटो - 09 खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को समेटता किसान।
उरई। जनपद में गर्मी ने अप्रैल के मध्य में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 22- 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसान अपनी तैयार और कटी हुई फसल को जल्द से जल्द घर तक पहुंचाने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि यदि अचानक बारिश हो गई तो खेतों में पड़ी फसल खराब हो सकती है। पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में सुबह से देर रात तक गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसान मजदूरों के साथ कटाई, गहाई और ढुलाई का काम तेजी से कर रहे हैं, ताकि किसी भी मौसमीय बदलाव से पहले फसल सुरक्षित कर ली जाए।

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी का कहना है कि इस समय किसानों को फसल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आम लोगों को भी तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। गर्मी के लगातार बढ़ते असर और मौसम की अनिश्चितता के बीच अब सभी की नजर आने वाले दिनों पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed