{"_id":"61ba3a91f097bb03fb050e7f","slug":"tehsil-worker-accused-of-robbery-sent-to-jail-orai-news-knp6697565184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के आरोपी तहसील कर्मी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के आरोपी तहसील कर्मी को भेजा जेल
विज्ञापन
उरई। लूट के एक मामले में आरोपी तहसील कर्मी पलक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया। यहां से जज अचल लवानिया ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को मुकर्रर की गई।
18 नवंबर 2018 को कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी संजय सिंह ने पलक निधि के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जब वह उरई से घर जा रहा था, रास्ते में आरोपी पलक निधि ने उसके साथ तमंचा के बल पर मारपीट कर रुपये छीन लिए। मामले में समन जारी होने के बाद भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे।
इस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने तहसील कर्मी पटेलनगर निवासी पलक निधि को अदालत में पेश किया। एंटी डकैती कोर्ट की स्पेशल जज ने आरोपी को जेल भेज दिया।