फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tehsil Day 225 complaints dealt none

तहसील दिवस में 225 शिकायतें, एक भी नहीं निपटी

Tue, 20 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 20 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day 225 complaints dealt none
माधौगढ़ तहसील में शिकायतेें सुनते डीएम, एसपी। - फोटो : अमर उजाला
माधौगढ़ में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 225 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें एक का भी निस्तारण नहीं किया गया। तहसील दिवस में राशन कार्ड वितरण में धांधली की सर्वाधिक शिकायर्तें आइं। इसके साथ ही थाने से संबंधित शिकायत भी आईं। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि माधौगढ़ क्षेत्र में बिजली लाइनें खींचे जाने के लिए 800 खंभे आए, लेकिन 500 खंभे
विज्ञापन


ही लगाए गए। इससे पांच गांवों में बिजली आपूर्ति अब भी ठप्प है। डीएम, एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड में अपात्रों के नाम मिलने पर उन्होंने इन्हें काटने के निर्देश दिए। माधौगढ़ में डीएम संदीप कौर की अध्यक्षता व एसपी राकेश सिंह की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस पर फरियादियों की भीड़ भी उमड़
विज्ञापन


पड़ी। इस दौरान तकरीबन 225 शिकायतें दर्ज की र्गइं। इनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। रामपुरा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की महिलाओं ने राशन कार्ड में अपात्रों के नाम जोडे़ जाने का आरोप लगाया। सूची मंगाकर जांच की गई तो अपात्रों के नाम सामने आए। इस पर डीएम ने अपात्रों के नाम काटने के निर्देश दिए। सिद्धपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन


कि बिजली आपूर्ति के लिए 800 खंभे क्षेत्र में आए थे। 500 खंभे लग गए, 300 गायब हो गए। इससे नरौल, कुरेपुरा, भटपुरा, कदमपुरा व पाल की मडै़या में बिजली नहीं पहुंच पाई है। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि थाने, कोतवाली में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निस्तारण करें। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उरई तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतें आईं। इनमें तीन शिकायतों का निस्तारण करा लिया गया। सीओ जंगबहादुर, एट एसओ मनोज कुमार के अलावा नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed