फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager ran away from home after being scolded by his uncle; found at the bus stand

Jalaun News: फूफा की डांट से नाराज होकर घर से भागा किशोर, बस अड्डे पर मिला

Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager ran away from home after being scolded by his uncle; found at the bus stand
जालौन। फूफा की डांट से नाराज होकर 12 वर्षीय किशोर घर से भागकर जालौन पहुंच गया और गुड़गांव जाने के लिए बस के टिकट काउंटर पर पहुंच गया। अकेले बच्चे को देखकर स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। पूछताछ में किशोर ने पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बिरजू अपनी पत्नी के साथ गुड़गांव में नौकरी करते हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अपने 12 वर्षीय बेटे अभय को रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी निवासी फूफा के यहां रहने के लिए भेज दिया था। शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर फूफा ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर अभय घर से निकल आया और जालौन पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां वह गुड़गांव जाने के लिए बस के टिकट काउंटर पर पहुंचा। 12 वर्षीय बच्चे को अकेले देखकर वहां मौजूद स्टाफ ने उससे बातचीत की। पहले वह घबरा गया, लेकिन बाद में उसने फूफा की डांट से नाराज होकर घर से निकलने और गुड़गांव जाने की बात बताई। इस पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया और अभय को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed