{"_id":"640a27c1a192362928058604","slug":"teenager-died-due-to-drowning-in-the-pond-orai-news-c-12-1-114725-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत
Fri, 10 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
आटा। भैंसों को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। साथ गए चचेरे भाई ने इसकी जानकारी ग्रामीणों के साथ परिजनों को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बरदर गांव निवासी माता प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बुधवार को अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए अपने चचेरे भाई निखिल के साथ गांव में स्थित बड़े तालाब में गया था। भैंसें पानी पीने के लिए तालाब में घुस गईं। काफी समय तब जब भैंसें तालाब से बाहर नहीं आईं तो दुर्गेश ने भैंसों को बाहर निकालने के लिए खुद तालाब में घुस गया। वह तालाब में गहराई वाले हिस्से में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। किशोर को डूबता देख पास में खड़े चचेरे भाई ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला और उरई अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह करमेर में कक्षा 9 का छात्र था। वह दो भाई था। मां भागवती और छोटे भाई राज सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।