फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   teen gharo se nagdi chori

चोरों ने तीन घरों से जेवर नकदी उड़ाए, गांव में की फ ायरिंग

Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
teen gharo se nagdi chori
उरई। थाना क्षेत्र के ग्राम बिलायां में चोरों ने रविवार की रात तीन घरों में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी पार कर दिए। आहट मिलने के बाद जागे ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर तमंचे से फायरिंग कर भाग निकले। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों घरों से करीब पांच लाख की चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम बिलायां में चोरों ने रविवार की देर रात सबसे पहले छिंगे के घर में धावा बोला। चोर छत के रास्ते से घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ कर एक लाख रुपये व डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही संजीव व मामन के घरों में घुस कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के अन्य घरों में घुसने का प्रयास किया, तभी आहट पाकर घर के लोग जाग गए और शोर मचा दिया। इससे ग्रामीण एकत्रित हो गए, तभी चोरों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी की गई पर चोरों का पता नहीं चला। एक ही रात में तीन घरों में चोरों की घटना से पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि चोरी घटना को गंभीरता से लेकर जांच की जाएगी। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ही हुआ था चोरियों का खुलासा
उरई। एट थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को थाना पुलिस ने दो दिन पहले हुई पंजाब नेशनल बैंक व लक्ष्मी क्लाथ स्टोर में हुई चोरियों का खुलासा कर दो चोरों को जेल भेजा था, लेकिन इसके बाद भी रविवार की रात बिलाया में तीन घरों में चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed