फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Team of officers reached Goshala with medicines and doctors

दवाएं व डॉक्टर लेकर गोशाला पहुंची अफसरों की टीम

Sat, 14 Mar 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Team of officers reached Goshala with medicines and doctors
ग्राम सिमरिया में मौके पर जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। विकास खंड कोंच के ग्राम सिमिरिया की गोशाला में हफ्तों से बीमार गायों का उपचार तब शुरू हो सका जब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल में इसकी शिकायत की। आनन फानन में अधिकारियों की टीम गोशाला पहुंची और बीमार मवेशियों का इलाज शुरू किया गया। एसडीएम ने गोशाला कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी मवेशी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सिमरिया की गोशाला में सौ से अधिक मवेशी हैं। जिनकी देखरेख के लिए ग्राम सभा की ओर से कर्मचारी की भी तैनाती की गई है। बताया गया है कि इन मवेशियों का हालचाल लेने के लिए डॉक्टरों की टीम ने लंबे समय से गोशाला की ओर रुख ही नहीं किया जिससे वहां बीमार मवेशियों का उपचार नहीं हो रहा था। शुक्रवार को सुबह गांव के मंगलसिंह, योगेंद्र निरंजन, पुष्पेंद्र, शिवम, आकाश, मृदुल, मानवेंद्र, अभय, प्रांशु सहित कुछ युवा गोशाला की ओर गए तो वहां उन्होंने कुछ गायों को बुरी तरह बीमार हालत में देख सुबह 10.26 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं. 1076 पर शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज होते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। थोड़ी देर में ही एसडीएम अशोक कुमार, कोतवाल इमरान खान के अलावा प्रभारी बीडीओ विपिन कुमार, सचिव मनोज चतुर्वेदी, अमित कुमार आदि तत्काल मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में अधिकारियों ने डॉक्टर विनय राजपूत व उनके सहायकों को फोन कर बुलवा लिया और तब कहीं जाकर मवेशियों का इलाज शुरू हो सका। एसडीएम ने सचिव को कड़े निर्देश दिए हैं कि मौके पर जाकर देखते रहें और अगर भूसा, चारा, पानी किसी चीज की कमी हो तो तत्काल उसकी व्यवस्था कराएं। बताते चलें कि जनपद में कई गोशालाएं ऐसी ही हैं, जहां पर अभी भी मवेशियों के लिए चारे पानी के इंतजाम पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में मवेशी की मौत, वीडियो वायरल
जालौन। ग्राम भदवां में संचालित गोशाला में एक मवेशी की मौत हो गई। कर्मियों ने मवेशी का शव बाहर फेंक दिया। जिसे जानवर नोंच रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। इस संदर्भ में बीडीओ महिमा विद्यार्थी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वह सचिव को भेजकर पता करा रही हैं। अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed