फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers will not use tablets until they get SIM

Jalaun News: सिम न मिलने तक टैबलेट का उपयोग नहीं करेंगे शिक्षक

Mon, 25 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 25 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not use tablets until they get SIM
उरई। शिक्षक भवन में सोमवार को हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला की बैठक में टैबलेट दिए जाने का मुद्दा छाया रहा। शिक्षकों ने कहा कि वे तब तक टैबलेट का संचालन नहीं करेंगे, जब तक विभाग की ओर से उन्हें सिम नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि ब्लॉक कार्यसमिति की तरफ से ही आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। टैबलेट संचालन में शिक्षकों को हाफ डे सीएल की सुविधा दी जाए। विलंब होने पर आधा घंटे की कम से कम चार दिन की छूट माह में दी जाए और नेटवर्क की व्यवस्था की जाए। शिक्षक एमडीएम संचालन आदि की व्यवस्था करके स्कूल पहुंचते है, ऐसे में देर हो जाती है। समस्याओं को दूर किए बिना टैबलेट थोपने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

जालौन ब्लॉक अध्यक्ष जालौन लालजी पाठक ने कहा कि शिक्षकों को सिम अपनी आईडी से नहीं लेना है। बृजेंद्र राजपूत ने कहा कि 30 दिसंबर तक सदस्यता अवश्य ले लें। जिला मंत्री नरेश निरंजन ने कहा कि बिना नोटिस शिक्षकों को निलंबित करना गलत है। बैठक में बीईओ कुठौंद व महेबा की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि इन दोनों अधिकारियों ने कार्यशैली नहीं बदली तो आंदोलन किया जाएगा। योगेंद्र सिंह, अरुण निरंजन, रोहित ने शिक्षकों की समस्याएं उठाई। बैठक में संजय दुबे, सोम त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अजय पांडेय, रामशरण निरजन, सुनील श्रीवास्तब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed