फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers got angry on stopping salary in Apaar ID, protested

Jalaun News: अपार आईडी में वेतन रोकने पर बिफरे शिक्षक, किया प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 04 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers got angry on stopping salary in Apaar ID, protested
उरई। शासन की सख्ती के बाद अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले नौ खंड शिक्षा अधिकारियों और 60 स्कूलों के प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोकने पर शिक्षक संगठन एकजुट हो गए। सोमवार को संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।
विज्ञापन

जनपद के शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ, एसएसटी शिक्षक संघ, अटेवा पेंशन मंच, यूटा, शिक्षामित्र संघ व अनुदेशक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर छात्रों की अपार आईडी जनरेट करने में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज कर बीएसए द्वारा शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश के विरोध में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शिक्षक रामराजा द्विवेदी, प्रदीप चौहान, ठाकुरदास यादव, धर्मेंद्र चौहान, आफताब आलम, इलियास मंसूरी,आलोक पाठक, विशाल रावत, व्यंजना सिंह, रामप्रकाश गौतम, अजय निरंजन, अशोक तिवारी, इंद्रजीत विश्कर्मा, प्रभाकर दुबे, बृजेश श्रीवास्तव, प्रतापभानु यादव, वंदना श्रीवास्तव ,संगीता सिंह, सुनील निरंजन, अजय भदौरिया आदि शिक्षकों ने ज्ञापन देकर बीएसए को बताया कि आधारकार्ड का डाटा भिन्न होने से भी अपार आईडी बनाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं कई अभिभावकों ने अभी तक सहमतिपत्र नहीं दिया है। नया कार्ड जनरेट होने में समय लगता है। कई ऐसे छात्र-छात्राएं है, जो दूसरे विद्यालय में यू डायस पर प्रदर्शित हो रहे है। ऐसे में अपार आईडी बनाने में तकनीकी दिक्कतें है। पहले उनका निराकरण किया जाए। एकतरफा निर्णय का विरोध किया जाएगा। शिक्षकों से वार्ता के बाद बीएसए चंद्रप्रकाश ने वेतन रोकने संबंधी आदेश को वापस लेने के लिए सहमति जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed