फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers Award Ceremony

शिक्षकों का सम्मान समारोह चार को

Mon, 28 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Mon, 28 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers Award Ceremony
विभिन्न मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले वित्तविहीन शिक्षकों का माध्यमिक वित्तविहीन महासभा सम्मान करेगी। 4 अक्तूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह बात संगठन के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय की मांग को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया था। इसमें जिले के करीब 136 शिक्षकों ने साथ दिया। शिक्षकों की एकता की वजह से ही सरकार ने हमारी मांगें मानीं हैं। इसलिए संघर्ष करने वाले शिक्षक सम्मान के योग्य है।
विज्ञापन


संगठन ने निर्णय लिया कि 4 अक्तूबर को इन शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में संगठन के विधायक उमेश द्विवेदी, विधायक संजय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव शामिल होंगे। इस मौके पर रमाकांत दुबे, दीपक शर्मा, संतोष गोस्वामी, सतेंद्र पाठक, अजय इटौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed