फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teacher molested a student in school, family members beat him up

Jalaun News: शिक्षक ने स्कूल में छात्रा के साथ की छेड़खानी, परिजनों ने की पिटाई

Tue, 29 Jul 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher molested a student in school, family members beat him up
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव के स्ववित्त पोषित इंटर कॉलेज में सोमवार को एक शिक्षक ने इंटर की छात्रा संग छेड़खानी की। छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक कई दिनों से छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन

गोहन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा के पिता ने बताया कि कॉलेज में तैनात कला विषय के शिक्षक भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने इंटर में पढ़ रही उसकी 16 वर्षीय बेटी से आए दिन छेड़खानी करते हैं। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से उसकी 16 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर स्कूल से निकालने की धमकी देता था। इससे वह डर के कारण किसी को नहीं बता रहा थी। सोमवार को शिक्षक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी। छात्रा किसी तरह वहां से निकली और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। स्कूल पहुंचे परिजनों ने पहले शिक्षक की पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ राम सिंह का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
इनसेट
फोन नंबर दो, नहीं तो स्कूल से बेदखल कर दिया जाएगा

उरई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक ने शनिवार को छुट्टी होने के बाद उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि अपना फोन नंबर दो नहीं तो स्कूल से बेदखल कर दिया जाएगा। उसने परिजनों डर की वजह से परिजनों को नहीं बताया। लेकिन जब सोमवार को दोबारा उसने किया तो उसने परिजनों को जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed