{"_id":"5c86a364bdec2213eb73728b","slug":"teacher-collapse-with-bike-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से उछलकर गिरी शिक्षिका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से उछलकर गिरी शिक्षिका, मौत
Mon, 11 Mar 2019 11:35 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
परिजनों ने बताया कि मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रामशंकर की पुत्री प्रीति अलीपुर गांव के समीप स्थित बीकेडी पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से कदौरा स्थित घर लौट रही थी। बवीना हांसा रोड पर बंबे के ऊपर बने स्पीडब्रेकर पर बाइक चढ़ते ही अनियंत्रित हो गई
विज्ञापन
और जिससे प्रीति उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। राहगीर उसे लेकर तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते वक्त प्रीति ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन