फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   TC will knock on guest houses, list will be made, tax will be determined

Jalaun News: गेस्ट हाउसों पर दस्तक देंगे टीसी बनेगी सूची, निर्धारित होगा टैक्स

Tue, 21 May 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
TC will knock on guest houses, list will be made, tax will be determined
उरई। नगर पालिका गेस्ट हाउसों पर बढ़ाकर कर निर्धारित कर रही है। अभी तक 50 गेस्ट हाउसों पर कर निर्धारित हो पाया है। करीब 100 गेस्ट हाउस शहर में होने की सूची नगर पालिका के पास है। इसमें कुछ गेस्ट हाउस संचालकों ने बताया है कि उनके गेस्ट हाउस बंद हो गए हैं। उनके स्थान पर अन्य कोई चीज चल रही है। इससे नगर पालिका की सूची गड़बड़ा गई। फिर से मिलान के लिए पालिका अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


गेस्ट हाउसों पर पालिका की टीम कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के साथ दस्तक देगी। उस गेस्ट हाउस की हकीकत परखेगी। चालू है या बंद हो गया। उसके स्थान पर क्या चल रहा है। कितना क्षेत्रफल है। इन सब चीज को लिखेगी। अगर गेस्ट हाउस बंद हो गया है तो व्यावसायिक भवन जो लाइसेंस या कर के दायरे में आता है। उसके अनुसार कर लगेगा।
विज्ञापन

अगर गेस्ट हाउस चल रहा है तो उस पर बढ़ा हुआ कर निर्धारित होगा। बताते चले नगर पालिका ने एक साल पहले जब सभी भवनों का कर पुन: निर्धारित किया था। इसमें सभी गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस भेजा था। इसमें करीब 40 का कोई जवाब नहीं आया। कुछ लोगों ने गेस्ट हाउस बंद होने की बात कही थी। इसको लेकर पालिका अब अभियान की तैयारी की। इसमें सभी गेस्ट हाउसों की सही जानकारी हो पाएगी। फिर से सब पर कर निर्धारित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व में होगा इजाफा
जिन गेस्ट हाउसों पर पुन: कर निर्धारित नहीं हो पाया है। उससे पालिका के राजस्व में नुकसान हो रहा है। अभियान के बाद जब सभी गेस्ट हाउसों को इसमें शामिल कर लिया जाएगा तो 10 से 12 लाख रुपये पालिका के खाते में हर साल आने लगेंगे। इसके साथ ही सभी गेस्ट हाउसों का सही डाटा मिल जाएगा।


वर्जन-
गेस्ट हाउसों पर एक साल पुन: कर निर्धारित हो रहा है। इसमें 50 करीब गेस्ट हाउसों का टैक्स फिर से निर्धारित हो चुका है। बाकी जो बचे हुए हैं या बंद हो गए हैं। उनको भी दिखवाया जाएगा कि वह सही कह रहे हैं कि नहीं। इसके बाद कर निर्धारित होगा। -गणेश प्रसाद, कर अधीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed