{"_id":"67eae6b886174ef58801b566","slug":"taking-a-teenager-for-a-stroll-on-the-pretext-of-rape-orai-news-c-224-1-ori1001-127540-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घुमाने के बहाने ले जाकर किशोर से कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घुमाने के बहाने ले जाकर किशोर से कुकर्म
विज्ञापन
कुठौंद। किशोर को बाइक से मंदिर के बहाने एक युवक खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। किशोर के चीखने पर एक युवक पहुंचा। वह मदद करने की जगह वीडियो बनाने लगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार किशोर 15 मार्च को घर के पास घूम रहा था। तभी गांव का उपेंद्र सिंह बाइक से पहुंचा और मंदिर घुमाने की बात कहकर उसे गेहूं के खेत में ले गया।
वहां आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म किया। किशोर के चिल्लाने पर दूसरा युवक वहां पहुंचा और उसे बचाने की जगह वीडियो बनाने लगा। इसके बाद आरोपी ने कुकर्म करते हुए वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो को देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
इस पर गांव में पंचायत लगी और समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन किशोर की बहन उसे लेकर एसपी से मिली और पूरी बात बताई। एसपी के आदेश पर कुठौंद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटना में वीडियो बनाने वाले युवक को भी आरोपी बनाया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।