{"_id":"661d8a3636e3f444de0989ac","slug":"summer-special-arrived-late-by-eight-and-a-half-hours-on-the-very-first-day-orai-news-c-224-1-ka11004-113481-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पहले ही दिन समर स्पेशल साढ़े आठ घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पहले ही दिन समर स्पेशल साढ़े आठ घंटे देर से आई
Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन में कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। जिसमें ट्रेन नंबर 07305 हुबली से चलकर गोमती नगर लखनऊ जाने वाली अपने निर्धारित समय सुबह 4:58 बजे के स्थान पर 8 घंटा 28 मिनट देरी से पहुंची।
यात्रियों का कहना है कि पहले दिन ही ट्रेन साढ़े आठ घंटा देरी से पहुंची, आगे क्या स्थिति होगी। यात्रियों सुविधा के लिए हुबली से गोमतीनगर के बीच ट्रेन नंबर 07305-06 अप व डाउन में 13 अप्रैल से 21 में तक संचालन शुरू कियागया है। इस ट्रेन का पहला फेरा सोमवार की सुबह 4.58 बजे होना था। लेकिन, यह ट्रेन पहले ही दिन अपने निर्धारित समय के स्थान पर दोपहर 1.28 बजे यानी 8 घंटा 28 मिनट देरी से पहुंची।
इससे यात्रा करने वाले यात्री लखनऊ, गोरखपुर सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर तक प्लेटफार्म पर ट्रेन आने का अनाउंसमेंट और रास्ता देखते रहे कि कब उनकी ट्रेन आएंगी। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी ससुराल गोरखपुर के पास एक गांव में है। गोरखपुर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में वेटिंग चलने के कारण उन्होंने इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था लेकिन आठ घंटे अधिक देरी से पहुंचने पर उनको बहुत इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समर ट्रेन में जगह मिल गई थी, इस वजह से इसमें रिजर्वेशन करा लिया था। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन विशेष ध्यान दिया जाता है। अगर ट्रेनिंग देरी से आई इसमें सुधार किया जाएगा, इससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
निरस्त रही सुल्तानपुर एक्सप्रेस, यात्री परेशान
उरई। भोपाल मंडल के बीना रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेनों ठहराव रोका गया है। झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस व चेन्नई से लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। सोमवार को मुंबई से सुल्तानपुर ट्रेन नंबर 12143 निरस्त रही। इसके चलते सुल्तानपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों परेशानी हुई। रेल प्रशासन का कहना है कि रखरखाव का काम होते ही ट्रेनों की बहाली कर दी जाएगी। (संवाद)
छपरा मेल भी सवा चार घंटे लेट
उरई। गोरखपुर मंडल के गोरखपुर गोंडा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल के काम के चलते सोमवार को बरौनी से ग्वालियर नंबर 11124 अपने निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे के स्थान पर शाम 6:48 बजे यानी 4 घंटा 15 मिनट देरी से पहुंची। इस ट्रेन से झांसी, ग्वालियर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को चार घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में परेशानी हुई। (संवाद)