{"_id":"5e42fbf28ebc3ee5b802e320","slug":"sultanpur-defeated-bahraich-by-54-runs-orai-news-knp544038867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर ने बहराइच को 54 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर ने बहराइच को 54 रन से हराया
विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में क्रिकेट मैच में विजेता टीम के साथ खड़े आयोजक समिति के लोग
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। इंदिरा स्टेडियम में चल रही डा.भारती मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप का मैच सुल्तानपुर और बहराइच के बीच खेला गया। एकतरफा मैच में सुल्तानपुर ने बहराइच को 54 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बहराइच की टीम 58 रनों पर ढेर हो गई। यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है।
टॉस जीतकर सुल्तानपुर ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। ओपनर बैट्समैन विश्वास के साथ नहीं खेल सके और पहला विकेट 15 रन पर अंशुल के रूप में गिरा। सुशील और अभय ने 43 रन जुटाकर टीम को संकट से उबारा। उनके आउट होने के बाद टीम दबाव आ गई और एक एक कर विकेट गिरते गए। 30 ओवर के मैच में टीम 112 रन ही बना पाई। सर्वाधिक रन सुशील ने 34 व अभय के 13 रन बनाए। बहराइच के कप्तान तुषार सोनी ने 23 रन पर पांच विकेट लिए। आयुष्मान को दो विकेट मिले। बहराइच को सिर्फ 113 रन का लक्ष्य मिला जिसे भी वह नहीं हासिल कर पाई। पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया।
गौरव शार्ट पिच गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा ओपनर भी आउट हो गया। शुरुआत के पांच विकेट सिर्फ 13 रन पर गिर गए। अकेले असलम 12 रन और रोनी 11 रन बनाकर कुछ संघर्ष कर पाए। 17.5 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। टीम के कप्तान दानवीर ने 27 रन पर पांच विकेट प्राप्त कर बहराइच की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। दो विकेट अनुभव को मिले। 54 रन से जीत हासिल कर सुल्तानपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। इसके पूर्व डॉ देवेंद्र कुमार ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मैच में स्कोरिंग ब्रजेंद्र सिंह और अंपायरिंग डॉ राकेश द्विवेदी व मुकीम खान ने की। इस दौरान डेवलपमेंट कमेटी के चैयरमैन श्यामबाबू, डीसीए अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार, सचिव विकास शर्मा, नीरज पाठक, शरद श्रीवास्तव, कोच फिरोज चांद, कुणाल, वसीम आदि रहे।