फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Suicide suspected of wife's killer

पत्नी के हत्यारोपी की आत्महत्या की आशंका

Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Suicide suspected of wife's killer
रामपुरा। रामपुरा के हिम्मतपुर गांव में पारिवारिक कलह में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करके फरार हुए हत्यारोपी पति का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी की चप्पलें और साफी यमुना के जुहीका पुल से बरामद किए हैं। ऐसे में पुलिस उसके पुल से कूदकर खुदकुशी की आशंका जता रही है।
शुक्रवार को संगीता का अपने पति राम प्रकाश से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने छोटे बेटे के साथ सो रही थीं।
तभी मौका पाकर पति रामप्रकाश ने संगीता पर कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने राम प्रकाश के खिलाफ बेटे चंद्र प्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस हत्यारोपी की तलाश में थी।
तभी यमुना पुल पर संदिग्ध चप्पलें और साफी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों सामान बरामद कर बेटों से मिले सामान की तस्दीक कराई। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए भी अपनी चप्पलें और साफी पुल पर छोड़ा हो सकता है। फिलहाल, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
थाना प्रभारी राजीव सिंह बैस ने बताया कि अभी तक हत्या का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के बीच लंबे वक्त से पारिवारिक कलह था। उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दो साल पहले बड़े बेटे की शादी की थी। उसका भी पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed