फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Study with a goal, you will get success

Jalaun News: जीवन में लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता

Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Study with a goal, you will get success
उरई। महिला कल्याण विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मड़ोरा में अध्यनरत बालिकाओं को परामर्श देने के लिए स्वावलंबन कैंप सह मनो सामाजिक परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर की मनोवैज्ञानिक रागिनी, बाल संरक्षण इकाई की परामर्शदाता रचना कुशवाहा तथा बाल कल्याण समिति की सदस्य गरिमा पाठक ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

बालिकाओं ने किशोरवय में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों तथा मानसिक परिवर्तनों के बारे में कई प्रश्न किए। जिसका उत्तर परामर्शदाओं ने दिया। कहा कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करें ताकि आप बेहतर जीवन जी सके। पढ़ाई के बाद के समय को रचनात्मक रूप से अपनी शौक जैसे बागवानी, संगीत, व्यायाम ,बुनाई तथा घरेलू कार्यों में लगायें ताकि मन में नकारात्मक भाव नहीं आए। पुलिस विभाग से महिला सब इंस्पेक्टर पूनम ने सुरक्षा से संबंधित कई टिप्स दिए और उन्हें आत्म सुरक्षा के गुर बताएं। वार्डन महिमा, सरिता गुप्ता, राधा, मधु यादव, वीरसिंह, आरक्षी अनु, निशा, पूनम, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed