फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student's body found hanging from tree, father accused of murder

Jalaun News: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, पिता पर हत्या का आरोप

Fri, 09 Jun 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from tree, father accused of murder
सरावन (जालौन)। खेत पर गए छात्र का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोगों ने युवक को लटका देख परिजनों को जानकारी दी। युवक की मां ने अपने ही पति पर बेटे को मारपीट कर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के मजरा नारायणपुरा निवासी रूपचंद्र कुशवाहा के 18 वर्षीय बेटे अंकित का शव गुरुवार की सुबह खेत पर लगे बेरी के पेड़ की डाल पर रस्सी से लटका मिला। जानकारी मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। मां केशकली ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अंकित दो बेटों में सबसे बड़ा था और इस बार हाईस्कूल का छात्र था। एक बेटी भी है।
विज्ञापन

बताया कि पति रूपचंद्र एक सप्ताह से घर में सभी लोगों के साथ अन्य साथियों के साथ मारपीट कर रहा था। गुरुवार की सुबह अंकित खेत पर गया था। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पति रूपचंद्र ने अपने साथी दुर्योधन, उसके भाई जितेंद्र ने अंकित के साथ मारपीट की और फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। पति मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते रूपचंद्र पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले घर में दोनों के विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था। लोगों में चर्चा है कि पिता की मारपीट से क्षुब्ध होकर अंकित ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed