फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   student,principal,rangoli,doctor,collage

मजबूत है भारतीय संस्कृति की जड़े

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
student,principal,rangoli,doctor,collage
उरई। शहर के डीवी कालेज में दो दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही रंगोली व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकांक्षा यादव रहीं वहीं द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कीर्ति अग्रवाल व प्रतीक्षा पांचाल रहीं। साथ ही तृतीय स्थान साक्षी चौहानव रोशनी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत विरासत पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. हरीमोहन पुरवार ने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसकी संस्कृति और सभ्यता पर है। भारतीय संस्कृति की जड़ें बहुत मजबूत है तभी तो यूनान, मिश्र, रोमन जैसी अनेकों संस्कृतियां मिट गई। पर भारतीय संस्कृति आज भी निर्बाध रूप से पुष्पित और पल्लवित हो रही है। विद्यार्थियों को चेताते हुए बताया कि इस मोबाइल के दौर में संबंध कमजोर होते जा रहे हैं जिन्हें बचाना और संरक्षित करना भावी पीढ़ी का काम है। व्याख्यान के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित चित्र, डाक टिकट व मुद्रा की प्रदर्शनी शुभारंभ प्रबंध समिति के अवैतनिक मंत्री डॉ. देवेंद्र ने किया। जिसमें इंटेक संस्था उरई की सदस्य संध्या पुरवार व डॉ. हरीमोहन पुरवार ने अपने दुर्लभ व अनोखे संग्रह प्रस्तुत कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा महोत्सव के पहले दिन रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ राजेशचंद्र पांडेय, डॉ राकेश गुप्ता, हरिशंकर रावत, युवा महोत्सव की संयोजक डॉ अलकारानी पुरवार, डॉ राजेश पालीवाल, डॉण् गौरव यादव, डॉ रामकिशोर गुप्ता, डॉ विजय कुमार यादव, डॉ सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉ राजन भाटिया, डॉ रामप्रताप सिंह, डॉ शैलजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed