{"_id":"61e8505901bba56f801fc1be","slug":"student-dios-jhansi-mirjapur-national-higway-boy-mandal-orai-news-knp676233661","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पेज:::इंस्पायर अवार्ड में जिले के दो छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पेज:::इंस्पायर अवार्ड में जिले के दो छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के दो छात्रों अभिराज पटेल और कन्हैया गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। पूरे झांसी और चित्रकूटधाम मंडल से सिर्फ इन्हीं दोनों छात्रों का चयन हुआ है। योजना के अंतर्गत नवीनतम तकनीक वाले वैज्ञानिक मॉडल बनाने के लिए जनपद स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार, प्रदेश स्तर पर 15 हजार और राष्ट्रीय स्तर पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
बीती पांच और छह जनवरी को ऑनलाइन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें दोनों छात्रों के मॉडल चुने गए। योजना के जिला समन्वयक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तर पर कुल 181 और राष्ट्रीय स्तर के लिए 19 विद्यार्थियों के मॉडल भेजे गए थे। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित दोनों विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे।
डीआईओएस भगवत पटेल का कहना है कि जिले से दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना गौरव की बात है। जिले की पूरी इंस्पायर अवार्ड योजना की टीम बधाई की पात्र है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह छात्र जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
--------
फोटो-18-कन्हैया गुप्ता।
कोने-कोने तक सफाई करेगा कन्हैया का वाइपर
शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी कन्हैया गुप्ता बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं। उन्होंने फोल्डिंग वाइपर का मॉडल बनाया। यह वाइपर न सिर्फ घरों में छोटी और संकरी जगह पर काम कर सकता है, बल्कि उसमें एक स्टिक भी लगाई गई है जो छोटी-बड़ी होती है। वाइपर से घरों में ऊंचाइयों पर लगे जाले भी साफ किए जा सकते हैं। कन्हैया के मुताबिक इसका प्रयोग करने पर कई छोटे वाइपर नहीं लेने पड़ेंगे। सिर्फ एक ही सारे काम करेगा। और यह घर पर ही बन सकता है। कन्हैया के पिता प्रदीप गुप्ता की स्टेशनरी की दुकान है। मां वीना गुप्ता गृहिणी हैं। कन्हैया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं।
--------
फोटो-19-अभिराज पटेल।
अभिराज का कूलर रोकेगा दीवारों में नमी
राजेंद्रनगर के ही निवासी अभिराज पटेल एसआर पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं। उन्होंने नमी रोधी कूलर बनाया है। इसकी खासियत यह है कि बर्फ फैक्ट्रियों में जिस तरह पानी ठंडा किया जाता है, उसी तरह इस कूलर में भी पानी ठंडा करने की व्यवस्था की गई है। इसकी वजह से कमरा तो ठंडा हो जाता है पर दीवारों में नमी नहीं आती है। अभिराज ने घर के ही कूलर पर इसका प्रयोग किया है। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया है। अभिराज के पिता सौरभ निरंजन व मां रागिनी पटेल परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। अभिराज जेईई की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि वह सिविल सेवा में जाना चाहते हैं। अभिराज ने नन्हा कलाम प्रतियोगिता में जनपद में पहला स्थान पाने समेत प्रदेश स्तर पर कई बार पुरस्कृत हुए हैं।
----
सर्वश्रेष्ठ 10 मॉडलों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये
योजना में पूरे प्रदेश में कुल 19 जनपदों को स्थान मिला है। इसमें जालौन बुंदेलखंड का इकलौता जनपद है, जहां से दो मॉडल चुने गए हैं। नेशनल स्तर पर कुल 60 मॉडल चुने जाएंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ 10 मॉडलों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही सभी 60 प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन में पांच दिन रुकने के साथ ही जापान घूमने का भी मौका मिलेगा।