फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Strong winds chaotically normal life

तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त

Mon, 23 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 23 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Strong winds chaotically normal life
उधर, नादौन के अमतर में अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम की छत को भी तेज हवाएं उड़ाकर ले गई हैं। बड़सर की चार पंचायतों के दो दर्जन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। कुल्लू जिला में 17 घरों और शेड की छतें उड़ गईं। - फोटो : अमर उजाला
देर रात आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगहों पर बिजली के तार और खंभे टूटकर गिर गए तो वहीं चार  घरों में आग लग गई। इन घटनाओं में एक घर मेें बंधी 10 बकरियां जल कर मर गई। तेज हवाओं से कई लोगाें के मकानों के छप्पर व टिन शेड भी उड़ गए।  गौरतलब है कि सोमवार देर शाम आई तेज आंधी के दौरान जालौन कुठोंद
विज्ञापन


मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का खंभा अचानक नीचे आ गिरा। इससे जालौन औरैया मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसी तरह जालौन तहसील में ग्राम गिदासुआ में तेज आंधी के चलते एक घर में आग लग गई। आग आंधी से चूल्हे की आग के फैलने के कारण लगी। हालांकि लोगों ने सूझबूझ से जल्द ही आग पर काबू पा
विज्ञापन


लिया। इधर माधौगढ़ के बरसोला गांव निवासी रामबाबू और दिनेश के घर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। उधर, कुड़सेड़ा गांव में खेतों
विज्ञापन
विज्ञापन


में लगी आग की चिंगारीे तेज हवा में गांव तक पहुंच गई जिससे कहरी सिंह तोमर का घर जल गया। इस घटना में उसके घर में बंधी 10 बकरियां जिंदा जल गई। घटना से गांव में चीखपुकार मच गई। वहीं, कुठौंद में तेज हवा और आंधी के चलते कई मकानों की टिन शेड उड़ गई। उरई में भी आंधी आने से लोग जहां के तहा रुक गए। यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed