{"_id":"57c081ca4f1c1b0d4bd4fd55","slug":"strike-pending-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से अटके आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से अटके आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सभा करते हड़ताली लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर लेखपालों की हड़ताल जारी है। इसका सीधा असर सरकारी कामकाज पर पड़ने लगा है। जनपद में 13502 आवेदन लेखपाल की रिपोर्ट में अटके हुए है। आवेदक जनसुविधा केंद्र पर पहुंच कर आवेदन कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें सीधा जबाव मिल रहा है कि लेखपाल हड़ताल समाप्त होने के बाद ही प्रमाण पत्र मिल पाएगा। ऐसी
स्थिति में वह लोग परेशान हैं जिन्हें नौकरी के लिए आवेदन करना है और अंतिम तारीख 30 अगस्त है। लेखपालों की हड़ताल से जन सुविधा केंद्र और लोकवाणी केंद्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। जिले में इस सप्ताह निवास प्रमाण पत्र का आवेदन 3828 लोगों ने किया है। इसके अलावा 270 ऐसे आवेदन हैं जिनकी समय सीमा पूरी हो गई लेकिन लेखपाल की रिपोर्ट
नहीं लग पाई जिससे प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। इसी प्रकार जाति प्रमाण पत्र के 3389 आवेदन आ चुके हैं। 234 की समय सीमा भी पूरी हो चुकी है। आय प्रमाण पत्र के जारी होने में भी लेखपाल की भूमिका अहम है। इसमें भी पहले लेखपाल की रिपोर्ट लगती है तब जाकर प्रमाण पत्र जारी हो पाता है। आय प्रमाण पत्र के लिए 6285 आवेदन हाल के दिनों में हुए हैं।
विज्ञापन
इसमें 587 एक सप्ताह का समय पूरा कर चुके हैं। लेखपाल की रिपोर्ट ने इन के जारी होने पर ब्रेक लगा दिया है। कुल मिलाकर पूरे जिले में 13502 आवेदन फार्मो में लेखपाल की रिपोर्ट
की सख्त जरूरत है। 1090 आवेदनों का समय पूरा हो चुका है। जिनका समय पूरा हो गया वह आवेदक केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। केंद्र संचालक भी परेशान हैं। कहा जा रहा है कि जब तक लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लगेगी तब तक पत्र जारी नहीं हो सकेगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत में पाका 11, वरासत कार्य के अलावा खेत, प्लाट की नापजोख के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।