फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sticks fired from two sides, four injured

Jalaun News: दो पक्षों में चलीं लाठियां, चार घायल

Sat, 20 Apr 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 20 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sticks fired from two sides, four injured
कोंच। कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर में शुक्रवार सुबह गाड़ी तेज चलाने से रोकने पर शुरू हुआ वाद विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर से गुरुवार रात एक बरात झांसी गई थी। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे बरात से कार सवार कुछ लोग कोंच लौट रहे थे। गाड़ी में सवार सुनील कुशवाहा ने चालक भास्कर प्रजापति से कार धीमे चलाने को कहा। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। इस पर रास्ते में ही सुनील गाड़ी रुकवा कर नीचे उतर गया और पीछे से आ रही बरात की एक अन्य गाड़ी से घर आ गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे भास्कर जैसे ही कोंच आया तो सीधे सुनील के घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे दोनों पक्षों के सुनील कुशवाहा, भास्कर प्रजापति, नागेंद्र, गजेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष से सुनील कुशवाहा, बालकिशुन, रामू, कन्हैयालाल और दूसरे पक्ष से ब्रजेंद्र प्रजापति, भास्कर, नागेंद्र, गजेंद्र के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed