फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Station House Officer murder case: Jailed female constable's next hearing on May 21

थाना प्रभारी हत्याकांड: जेल में बंद महिला सिपाही की अगली पेशी 21 मई को

Sat, 16 May 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Station House Officer murder case: Jailed female constable's next hearing on May 21
उरई। थाना परिसर में हुए चर्चित थाना प्रभारी हत्याकांड मामले में जेल में बंद महिला सिपाही की शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान आरोपी द्वारा दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन मामले की अगली तारीख 21 मई तय कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा को सुबह जिला कारागार से पुलिस वैन के जरिए न्यायालय लाया गया। सेशन कोर्ट में पेशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि अरुण राय निवासी गोरखपुर, उस समय कुठौंद थाने में तैनात थे। पांच दिसंबर 2025 की रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में उनके सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में अरुण की पत्नी माया राय ने 6 दिसंबर को महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सात दिसंबर को पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही को शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के बाद महिला सिपाही के खिलाफ हत्या के मामले में आठ मार्च 2026 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। घटना के करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी आरोपी महिला सिपाही को अभी तक जमानत नहीं मिल सकी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जनपद न्यायाधीश न्यायालय से उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब तक इस मामले में महिला सिपाही की दस बार कोर्ट में पेशी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed