फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stalks fire, charred green trees

डंठलों में लगी आग, सौ हरे पेड़ भी जले

Wed, 27 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 27 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Stalks fire, charred green trees
पेड़ों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
खेतों में गेहूं के डंठलों में आग लगने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बुधवार को गांव मुहम्मदाबाद के पास एक खेत में खड़े गेहूं के डंठलों में आग लग गई। गर्मी और पानी का प्रबंध न होने से आग ने भयानक रूप ले लिया। इससे पास की एक बगिया में लगे कई पेड़ भी जल गए। किसानों का दावा है कि उनके करीब सौ हरे पेड़ जले हैं। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल
विज्ञापन


गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद के पास स्थित खेतों में गेहूं के डंठलों में किसी कारणवश आग लग गई। गर्मी के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और पास के लखन राजपूत व प्रमोद कुमार राजपूत के खेतों की बंधी पर खड़े हरे पेड़ों को अपनी चपेट में लिया। दोनों किसानों का दावा है कि इस आग में उनके
विज्ञापन


100 से अधिक हरे पेड़ जल कर राख हो गए। आग सूचना की मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे लेखपाल विजय सिंह ने क्षति की अनुमानित रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed