फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Spouses cursed BJP governments

सपाइयों ने भाजपा सरकारों को कोसा

Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Spouses cursed BJP governments
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव - फोटो : ORAI
कुठौंद। कस्बा कुठौंद स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा का बूथ अध्यक्ष सम्मान एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधकर उन्हें किसान एवं युवा विरोधी बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। यदि कोई नेता बनता है तो नेता बनाने में चुनाव जिताने में कार्यकर्ताओं का ही अहम योगदान होता है। बूथ पर एक एक वोट को ले जाकर पार्टी को जिताने का काम करता है। कहा कि प्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखा जाएगा। मौजूदा प्रदेश सरकार किसान एवं नौजवान विरोधी है। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। किसान आज सड़कों पर है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

किसान नौजवान मजदूर बेरोजगार सभी त्रस्त हैं। जिला पंचायत चुनाव प्रभारी हरमोहन सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, शिक्षक नेता अशोक राठौर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता बाबू सिंह सेंगर तथा संचालन सुरेश याज्ञिक ने किया। इस दौरान श्याम यादव, मानसिंह पाल,चतुर्भुज, समर सिंह, सुरेंद्र सिंह सेंगर, बृजेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह,आत्माराम, भूरे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed