फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sports will get a boost, rural sports league competitions will be held

Jalaun News: खेलों को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिताएं होगी

Mon, 28 Oct 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 28 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sports will get a boost, rural sports league competitions will be held
उरई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) विभाग के सहयोग से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में आयोजित होंगी। इसका आयोजन अलग-अलग स्पोर्ट्स एसोसिएशन कराएंगे। हालांकि विभाग इसमें वित्तीय मदद करेगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित हुई।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल महानिदेशालय ने सभी जिलों में ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आदेश दिया है। इनमें एथलेटिक्स, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, जूडो, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसी आठ तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, जूडो में व्यक्तिगत स्पर्धा होगी। जबकि बैडमिंटन में एकल और युगल प्रतिस्पर्धा होगी। वहीं, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल की टीम स्पर्धा होगी।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी राजीव उपाध्याय ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल संघों के साथ समन्वय बनाकर किया जाएगा। प्रतियोगिताएं तीन चरण सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित होगी। इसके अलावा बालक और बालिका की अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धता के आधार पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक, जनपद, जोन और राज्य स्तर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन खेलसंघों के सहयोग से होगा। विभाग खेल संघों को वित्तीय मदद देगा और प्रतियोगिताओं की निगरानी भी करेगा। बताया कि अगर जिले में किसी खेल का कोई संघ सक्रिय नहीं है तो उस जनपद में जिला युवा कल्याण अधिकारी उस जिले के क्रीड़ा अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेल लीग के आयोजन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें युवा कल्याण एवं पीआरडी अध्यक्ष को सदस्य सचिव, जिला क्रीड़ा अधिकारी को सदस्यव खेल संघ के अध्यक्ष व सचिव को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के विजेताओं को जिला, जिले के विजेताओं को जोन और जोन के विजेताओं को प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed