फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sports

भरसूड़ा टीम ने मारी बाजी

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
sports
जालौन/माधौगढ़। धौरा खेड़ा के सामने कोंच रोड पर सोमवार को जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव ने फीता काटकर किया। भरसूड़ा की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पूर्व सपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खेलों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर बनाया जा सकता है। यदि प्रतिभा है तो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी होने वाले खेलों में हिस्सा लिया जा सकता है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में खेले गए मैत्रीय मैच में भरसूड़ा और जालौन की टीम ने हिस्सा लिया। 12 ओवर के मैच में भरसूड़ा की टीम ने 4 विकेट पर 120 रन बनाए। जालौन की टीम 106 रन पर सिमट गई। भरसूड़ा ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मौके पर सुरेश राव डेंगरे, मानवेंद्र यादव, संजू यादव, धर्मपाल सिंह यादव, संतोष यादव, गजेंद्र, मनीष शिवहरे, प्रशांत पुरवार, दीपू राजावत, रंजीत राठौर व विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माधौगढ़ के मिहौनी में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. आर पी निरजंन ने कहा कि व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए शिक्षा और भोजन ही पर्याप्त नहीं है, खेलकूद भी जरूरी है। खेल जहां एक ओर मनोरंजन करते हैं। वहीं खिलाड़ियों में अनुशासन और स्दभावना भी जाग्रत करते हैं। उन्होंने मिहौनी, धमना में बारातघर बनवाने की घोषणा की। इसके बाद वह धमना निवासी परशुराम प्रजापति के घर पहुंचे। हालचाल लेकर इलाज के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान वीपी सिंह, राजकुमार, गिरीश सिंह, चंद्रभान, अमर सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed