फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Speeding bus runs over two horses; both riders injured.

Jalaun News: तेज रफ्तार बस ने दो घोड़ों को रौंदा, दोनों घुड़सवार घायल

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Speeding bus runs over two horses; both riders injured.
उरई। एट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने दो घोड़ों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे ग्राम सोमई और गिरथान के बीच ठाकुर दास बाबा मंदिर के पास ग्राम धमसेनी निवासी मलखान (40) और उनका भाई छोटू (16) बरात में घोड़े नचाने के बाद अपने-अपने घोड़ों पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उरई की ओर से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों घोड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों घुड़सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed