{"_id":"5eb59b5d8ebc3e9038546f1e","slug":"special-train-will-bring-twelve-hundred-workers-orai-news-knp55917178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह सौ कामगारों को लेकर आएगी स्पेश्ल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह सौ कामगारों को लेकर आएगी स्पेश्ल ट्रेन
विज्ञापन
उरई। अहमदाबाद से प्रवासी कामगारों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह चार बजे आएंगी। इस ट्रेन से करीब 1200 कामगार आ रहे हैं। जो जनपद के अलावा हमीरपुर और बांदा, चित्रकूट आदि जनपदों के हैं। यहां से बसों से सभी प्रवासियों को उनके गांव भेजा जाएगा। प्रवासी कामगारों के आने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने स्टेशन पर बैरिकेडिंग कर दी है।
अहमदाबाद से प्रवासी कामगारों से भरी ट्रेन झांसी से होते हुए शनिवार सुबह उरई आएगी। वैसे तो इस ट्रेन को हमीरपुर जाना था पर वहां ट्रैक पर मरम्मत के काम के कारण इस ट्रेन को उरई भेज दिया गया है। इस ट्रेन में सबसे ज्यादा हमीरपुर जनपद के प्रवासी कामगार है। जबकि उरई के लगभग सौ लोग इस ट्रेन से आएंगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय का कहना है कि कंट्रोल से मैसेज आ गया है।
ट्रेन से 1200 लोगों के आने की सूचना है। उसी के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है। बैरिकेडिंग लगाकर आरपीएफ व जीआरपी जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रियों को यहां से निकलने दिया जाएगा। रोडवेज के एआरएम केएन चौधरी के मुताबिक, यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए लगभग 50 रोडवेज बसें लगाई जा रही है। सभी बसों में सैनेटाइजर भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
व्यवस्था देखने पहुंचे डीएम व एसपी
उरई। शाम के वक्त डीएम डॉ मन्नान अख्तर और एसपी सतीश कुमार भी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों से आने वाले कामगारों की संख्या के बारे में जानकारी की। निर्देश दिए कि आने वाले लोगों को प्लेटफार्मों पर दूर दूर बैठाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें बसों में बैठाया जाए। बसों में भी सवारियों को सैनिटाइज कराया जाएगा।